Homeउत्तर प्रदेशMeerutशॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग

-

– सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग पर पाया काबू


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण नौशाद की किराना दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एक मीनारा मस्जिद गली नंबर-39 निवासी नौशाद ने बताया कि उनकी दुकान घर के अंदर ही थी। रविवार रात करीब दस बजे दुकान के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर भागे। नौशाद ने दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं।

पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद नौशाद ने देखा कि दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts