Homeउत्तर प्रदेशMeerutशिक्षाविद श्यामवीर सिंह का निधन

शिक्षाविद श्यामवीर सिंह का निधन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शिक्षाविद श्यामवीर सिंह का आज निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 2000 के दशक में अध्यन के दौरान छात्र राजनीति के प्रमुख स्तंभ रहे। वह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए हैं।

साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाले श्यामवीर ने कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा का प्रबन्ध करते रहे।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे श्यामवीर ने 2006 में प्रो. एन.के. पुनिया के पक्ष में लामबंद छात्रों द्वारा किए गए जबरदस्त आंदोलन में साथी कंवलजीत सिंह के साथ जबरदस्त आंदोलन की अगुवाई की थी। दिसंबर 2005 के छात्र संघ चुनाव के परिणाम में अपने मित्र राहुल त्यागी के महामंत्री पद पर चुनाव हारने पर पुलिस से हुई हिंसक झड़प में हुए जबरदस्त लाठीचार्ज में राहुल के ऊपर लेट कर खुद लाठियां खाकर चोटिल हुए थे।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल त्यागी ने बताया कि उनके जीवन पर चौधरी चरण सिंह और कवि दुष्यंत कुमार की गहरी छाप रही। नगर निगम मेरठ द्वारा मेरठ में स्थापित दुष्यंत कुमार विमर्श वाटिका का निर्माण कराने में महती भूमिका।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts