Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर को प्रभावी संचालन पर हुआ मंथन

स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर को प्रभावी संचालन पर हुआ मंथन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों के प्रभावी संचालन, अधिकाधिक नवीनीकरण एवं पंजीकरण सुनिश्चित करने, स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार, रोवरिंग-रेंजरिंग को सुदृढ़ बनाने तथा प्रादेशिक मुख्यालय के निदेर्शों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।

बैठक में संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार, विश्वविद्यालय जनपद मुख्यायुक्त डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान, कुलसचिव अनिल कुमार यादव एवं वित्त अधिकारी रमेश चंद्रा की उपस्थिति रही।

प्रादेशिक मुख्यालय के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने विश्वविद्यालय जनपद को सुदृढ़ एवं सक्रिय रूप से स्थापित करने, महाविद्यालयों में रोवर-रेंजर प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित चीफ कमिश्नर फैलोशिप (विश्वविद्यालय जनपद), युवा तरंग महोत्सव, बी. एस.जी. छात्रवृत्ति योजना रोवर और रेंजर और वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश स्काउट  केयर के माध्यम से ब्लड डोनर डायरेक्टरी निर्माण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा स्काउट-गाइड,रोवर – रेंजर गतिविधियों को नई दिशा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के संचालन एवं अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने जनपदों के अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय जनपद को बेहतर ढंग से स्थापित करने एवं रोवर-रेंजर गतिविधियों को प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार रखे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts