Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मवाना में लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास

-

 जबरन शादी तुड़वाने का दबाव, पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

_________________________________________________________________

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना क्षेत्र में ग्राम नंगला गुसाईं वीर नगर निवासी चुनमुन (पुत्री महिपाल) ने सोमवार को मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्थानीय कुछ लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास और अपमानजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

चुनमुन ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बहन सोनी के विवाह के बाद से ही बहन के देवर और उनके भाई लगातार उनसे शादी के लिए परेशान कर रहे थे और धमकी दे रहे थे। जब परिवार ने इन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया, तो आरोपियों ने परिवार को डराने-धमकाने और उनके रिश्तों को बिगाड़ने का प्रयास किया।

शिकायत के अनुसार, लगभग छह माह पूर्व आरोपी अजीत अकेले उनके घर आया था। उस दौरान उसने अभद्र हरकतें कीं और छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने चुनमुन को बदनाम करने की धमकी दी। इस डर के कारण चुनमुन ने यह बात काफी समय तक अपने परिवार से भी छिपाए रखी।

बाद में जब परिवार ने गांव बफावत के युवक राहुल से चुनमुन का रिश्ता तय किया, तो आरोपियों ने इस रिश्ते को तुड़वाने के लिए समाज में उन्हें बदनाम करने की कोशिशें तेज कर दीं।

लगातार परेशान रहने के बाद चुनमुन ने मवाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मवाना थाने के मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रेनू रानी ने शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। परिजनों ने भी सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts