Homeउत्तर प्रदेशMeerutबढ़ती मंहगाई को लेकर सपाई ने किया प्रदर्शन

बढ़ती मंहगाई को लेकर सपाई ने किया प्रदर्शन

-

– प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, सरकार पर लगाया जनता के उत्पीड़न का आरोप

_____________________________________________________________________________________________

शारदा रिपोर्ट, मेरठ। लगातार बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के अलावा रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने बताया कि आज प्रदेश और देश की जनता लगातार बड़ती महंगाई से परेशान है। जबकि, हाल ही में बिजली दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि, पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी के बढ़ते दाम तथा रसोई गैस सिलेंडर की महंगाई ने आम आदमी, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

 

बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने सोमवार को कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने किया, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए। कार्यकतार्ओं ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल व सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई से आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। सपा नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि सरकार तुरंत पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर कीमतें कम करें। ज्ञापन में रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने और खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने कहा कि, बढ़ती महंगाई के कारण लोगों के लिए दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन होता जा रहा है। इसलिए, समाजवादी पार्टी सरकार से यह मांग करती है कि, बिजली दरों में की गई वृद्धि तत्काल वापस ली जाए। पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी के दाम कम किए जाए। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए। बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएं। गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत देने के लिए विशेष उपाय किए जाएं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो सपा सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts