Homeदिल्ली-एनसीआरभारतीय वायुसेना को मिलेंगे 114 नए राफेल

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 114 नए राफेल

-

डील फाइनल करने फ्रांस जा रहे एयर चीफ मार्शल

______________________________________________

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के लिए 114 नए राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की प्लानिंग पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह राफेल विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संभावित सौदे और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भारत जल्द ही 114 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए औपचारिक अनुरोध पत्र जारी कर सकता है।

ये सौदा भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को मजबूत करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मौजूदा समय में भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों के दो स्क्वाड्रन सेवा में हैं, जो अंबाला और हाशिमारा एयरबेस पर तैनात हैं। 114 नए लड़ाकू विमानों की खरीद भारतीय वायुसेना की बहुप्रतीक्षित एमआरएफए (मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट) परियोजना का हिस्सा है। भारतीय वायु सेना के लिए ये 4.5 जनरेशन के आधुनिक मल्टीरोल विमान खरीदे जाएंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस खरीद के लिए लेटर आॅफ रिक्वेस्ट तैयार कर लिया है. उम्मीद है कि इसे कुछ हफ्तों में फ्रांस को भेज दिया जाएगा। एलओआर एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट होता है, जिसके बाद औपचारिक बातचीत और डील की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस डील की कुल कीमत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts