HomeEducation Newsवेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के समर कैंप का हुआ समापन

वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के समर कैंप का हुआ समापन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल दिल्ली बाईपास स्थित शाखा में पंद्रह दिवसीय समर कैंप के समापन के अवसर पर जोश एवं उत्साह से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ अंजुल गिरी जी के साथ उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ कामाक्षी जिंदल (विख्यात परिधान डिजाइनर एवं समाज सेविका ) तथा कीर्ति त्यागी (बहुचर्चित बाल एवं किशोर काउंसलर) ने किया।
सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या  संजया वालिया  ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए समर कैम्प के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इस समर कैंप में बच्चों ने भिन्न भिन्न प्रकार के कौशल विकास जैसे नृत्य,गायन, वादन, आर्ट एंड क्राफ्ट, राइटिंग एंड कैलीग्राफी, स्पोकेन इंग्लिश, क्रिकेट,फुटबॉल,बास्केट बाल ,बैडमिंटन , स्केटिंग, कंप्यूटर क्लास , मोमबत्ती बनाना इत्यादि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

बच्चों ने समर कैम्प में सीखी हुई नृत्य एवं गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात निशिमा चौहान और त्रिशिता के नेतृत्व में स्पोकेन इंग्लिश क्लास में सीखकर इंग्लिश स्कीट तथा इंग्लिश बातचीत द्वारा अनंत व रिमझिम ने अपनी इंग्लिश स्पीकिंग की प्रतिभा का शानदार प्रस्तुतीकरण किया । टीना यादव व दीपिका पाल के नेतृत्व में सम्यक और इबाद ने रचनात्मक लेखन का सुन्दर प्रस्तुतीकरण दिया। इसी क्रम में स्केटिंग का तान्या ने व बास्केट बाल का धनञ्जय ने अमन सैनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया । तत्पश्चात वर्णिका व रिशिका ने कीबोर्ड बजाकर संगीत के क्षेत्र में भी अपना हुनर दिखाया । योगा तथा एरोबिक्स के प्रदर्शन द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का उदाहरण प्रस्तुत किया ।

समर कैम्प में बच्चों को कीबोर्ड बजाना भी सिखाया गया, जिसके प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
मार्शल आर्ट्स के द्वारा आत्म रक्षा के नियमों से अवगत कराया गया । सोप मेकिंग तथा कैंडल मेकिंग के प्रशिक्षण द्वारा स्किल एजुकेशन पर भी ध्यान दिया गया।

आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी में बनाई गई सभी वस्तुओं की प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम के अंत में चेयर पर्सन श्रीमती अंजुल गिरी जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास को उत्पन्न करना था जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बने व अपनी आन्तरिक योग्यता को पहचान सके। साथ ही यह भी बताया कि अगले वर्ष के समर कैम्प में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन पेशेवर विशेषज्ञों द्वारा कराया जायेगा जिससे बच्चों को अपनी योग्यता तराशने तथा भविष्य में स्वयं के उत्पादन करने के लिए आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिले ।

प्रधानाचार्या संजया वालिया ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाना भी है ।
समर कैम्प में बच्चे नए वातावरण में एडजेस्ट होना सीखते हैं और नए दोस्त भी बनाते है ।

बाल एवं किशोर काउंसलर  कीर्ति त्यागी  ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों द्वारा बच्चों में आत्मनिर्भरता का भी विकास होता है

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts