Homepolitics newsअभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के आरोप में छह गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के आरोप में छह गिरफ्तार

-

ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में हुए हमले के मामले में पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना की जांच के तहत सोनारपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात भर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा में एक मृत तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के भारी विरोध और जनाक्रोश का सामना करना पड़ा था।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इन्हीं फुटेज के आधार पर छह आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार सभी लोग स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे। इलाके में अभी भी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts