Homeदेशपूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

-

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही है।

 

 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसानों के प्रति समर्पण और जनकल्याण की राजनीति हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, ह्लदेश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों और वंचितों की मुखर आवाज, चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। कृषि और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित उनके ऐतिहासिक निर्णय और जन-कल्याणकारी नीतियां सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, किसान कल्याण हेतु आजीवन समर्पित, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन। कृषक और गरीब कल्याण को समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts