Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेना के जवानों ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी

सेना के जवानों ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी

-

– देश सेवा के साथ समाज सेवा में भी आगे आए सैनिक, भगत लाइन में किया वितरण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मवाना रोड स्थित भगत लाइंस के पास तैनात आर्मी के जवानों ने राहगीरों के लिए शरबत वितरण का कार्यक्रम चलाकर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान राहगीरों ने ठंड़ा और मीठा शरबत पीया और कुछ राहत महसूस की।

 

 

बता दें कि, पिछले कई दिनों से तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने से मवाना रोड पर आने-जाने वाले लोगों का हाल बेहाल है। इसी को देखते हुए मंगलवार दोपहर भगत लाइंस के पास तैनात यूनिट के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की।जवानों ने भगत लाइंस गेट के बाहर टेंट लगाकर ठंडे शरबत, पानी और गुड़ की व्यवस्था की। यूनिट के सूबेदार मेजर के नेतृत्व में यह सेवा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली। शरबत वितरण में नींबू, बेल और रूह अफजा का इस्तेमाल किया गया ताकि लोगों को लू से राहत मिले।

राहगीर, रिक्शा चालक, मजदूर और स्टूडेंट्स समेत के अलावा सैंकड़ों लोगों ने शरबत पिया और कुछ राहत महसूस की। जवानों ने बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए खुद अपने हाथों से गिलास भरकर पिलाए। इस दौरान जवानों ने लोगों को गर्मी से बचाव के तरीके भी बताए।

उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें और सिर ढककर रखें। वहीं, स्थानीय दुकानदार विनोद शर्मा ने बताया कि फौज का यह कदम वाकई प्रशंसनीय है। ट्रक ड्राइवर शकील अहमद ने कहा कि वर्दी वालों ने आज दिल जीत लिया। एक जवान ने बताया कि यह पहल कमांडिंग आॅफिसर के निर्देश पर की गई है। क्योंकि, सेना का मानना है कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

पिछले हफ्ते मवाना रोड पर हीट स्ट्रोक के तीन मामले सामने आने के बाद यूनिट ने यह कदम उठाया। शरबत के साथ ओआरएस के पैकेट भी बांटे गए ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। कार्यक्रम में करीब 15 जवानों ने बारी-बारी से ड्यूटी दी। स्थानीय लोगों ने जवानों का धन्यवाद किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शाम होते ही टेंट हटाया गया और पूरे क्षेत्र की सफाई भी जवानों ने खुद की।

भगत लाइंस के अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। तेज धूप में वर्दी की परवाह न कर जनता के लिए खड़े जवानों का यह जज्बा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts