Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के आठ नमो भारत स्टेशनों पर फूड-रिटेल आउटलेट खुलेंगे

मेरठ के आठ नमो भारत स्टेशनों पर फूड-रिटेल आउटलेट खुलेंगे

-

– 13 कमर्शियल स्पेस नौ साल के लिए दिए जाएंगे लीज पर, एनसीआरटीसी ने टेंडर जारी किया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्री सुविधाओं और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मेरठ के 8 स्टेशनों पर कमर्शियल स्पेस की लाइसेंसिंग हेतु निविदा आमंत्रित की है। यह टेंडर परतापुर से मोदीपुरम के बीच स्थित स्टेशनों पर जारी किया गया है। इन स्टेशनों में परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, भैंसाली, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम शामिल हैं।

 

 

एनसीआरटीसी ने कुल 13 अलग-अलग स्थानों को 9 वर्ष की लाइसेंस अवधि के लिए देने का प्रस्ताव रखा है। इसमें छोटे 14 वर्गमीटर यूनिट से लेकर 128 वर्गमीटर तक के कमर्शियल स्पेस शामिल हैं। इन स्पेस का उपयोग फूड आउटलेट, कैफे, सुविधा स्टोर, सर्विस कियोस्क और अन्य रिटेल गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

एनसीआरटीसी का कहना है कि स्टेशन परिसर में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और आसपास के लोगों को भी रोजमर्रा की जरूरतों की सेवाएं मिल सकेंगी। एनसीआरटीसी के अनुसार मेरठ में नमो भारत और मेट्रो स्टेशनों का निर्माण घनी आबादी वाले क्षेत्रों के पास किया गया है। वर्तमान में नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाओं से प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में ये स्टेशन व्यावसायिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

16 नमो भारत सेवा और 12 मेट्रो सेवा से जुड़े

82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर में कुल 25 स्टेशन हैं। इनमें 16 स्टेशन नमो भारत सेवा और 12 स्टेशन मेरठ मेट्रो सेवा से जुड़े हैं। मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच एक ही ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों का संचालन किया जा रहा है, जो देश में पहली बार हो रहा है। एनसीआरटीसी ने कहा कि इस पहल से स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं को नए अवसर मिलेंगे। साथ ही रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts