HomeEducation Newsआरजीपीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को इंटर्नशिप पूर्ण करने पर मिले प्रमाण...

आरजीपीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को इंटर्नशिप पूर्ण करने पर मिले प्रमाण पत्र

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) विभाग द्वारा आज इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र मिलने पर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की इंटर्नशिप से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें वास्तविक जीवन की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है।

वर्ष 2025-26 की इस इंटर्नशिप के अंतर्गत कैडेट्स ने सामुदायिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं विभिन्न संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन संतोषजनक पाया गया तथा प्रमाण पत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर एएनओ मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी एवं सीटीओ डॉ. प्रियंका भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर समीहा, अंडर ऑफिसर प्राची, अंडर ऑफिसर फ़ायजा, अंशिका पुंडीर एवं शिवानी रानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने आगामी सीनियर्स और कैडेट्स को भविष्य में भी इसी समर्पण एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सार्जेंट हंशिका चौधरी, सार्जेंट वेदिका सिवाच, सार्जेंट वार्तिका सिंह, सार्जेंट अवनी शर्मा, कॉर्पोरल उमंग एवं कुणाल और लायबा का विशेष योगदान रहा।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत कैडेट्स में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एनसीसी की गतिविधियाँ छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts