Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपरिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ से अधिक की डकैती, पुलिस जांच...

परिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ से अधिक की डकैती, पुलिस जांच में जुटी

-

– देवा में किराना कारोबारी के परिवार को सात हथियारबंद बदमाशों ने बनाया बंधक।


बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में एक किराना कारोबारी के घर डकैती की बड़ी वारदात हुई है। शुक्रवार तड़के सात हथियारबंद बदमाशों ने ग्वारी गांव में एक घर और दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने परिवार को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये नकद और 90 लाख रुपये के जेवर समेत कुल एक करोड़ दो लाख रुपये की डकैती डाली।

 

 

यह घटना ग्वारी गांव में आलोक जायसवाल के घर हुई, जहां उनके बेटे हिमांशु जायसवाल के नाम से थोक किराने की दुकान है। परिवार घर के ऊपरी हिस्से में रहता है। वारदात के समय आलोक की दो शादीशुदा बेटियां भी मायके आई हुई थीं।

शुक्रवार तड़के करीब 3:21 बजे डकैत पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने आलोक जायसवाल, उनकी पत्नी, बेटे, बहू, दोनों बेटियों और एक 2 साल के बच्चे सहित पूरे परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर परिवार के सदस्यों के मुंह पर टेप चिपका दिया गया। इस दौरान छोटे बच्चों को पीटने की बात भी सामने आई है।

डकैतों ने सुबह 3:21 बजे से 4:22 बजे तक, करीब एक घंटे तक घर की अलमारियों और लॉकरों को खंगाला। नकदी और जेवर लेकर वे मौके से फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने खुद को आजाद कराया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts