HomeCRIME NEWSछात्राओं का हो रहा मानसिक और आर्थिक शोषण

छात्राओं का हो रहा मानसिक और आर्थिक शोषण

-

 राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. मीनाक्षी भराला पहुंची आईआईएमटी


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. मीनाक्षी भराला आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंची। यहां उन्होंने प्रबंधन के साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में जाकर छात्राओं से बात की।
डा. मीनाक्षी भराला ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल के हालात काफी खराब हैं। इस दौरान छात्राओं ने प्रबंधन पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने बताया कि उपस्थिति कम दर्शाकर छात्राओं को परीक्षाओं में बैठने से रोका जाता है। परीक्षा में बैठाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप छात्राओं ने लगाए।

इसके साथ ही छात्राओं ने महिला ही नहीं पुरूष स्टॉफ पर भी अभद्र व्यवहार सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का आरोप है कि यहां उनका आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता है। जिससे अधिकांश छात्राएं परेशान हैं।
डा. मीनाक्षी भराला ने कहा कि वह इस मामले में अपनी तरफ से रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी से मिलेंगी और एसआईटी जांच की मांग करेंगी। इसके साथ ही पूरे मामले से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को भी अवगत कराया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts