Homepolitics newsराजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी

-

बोले- आपका सपना पूरा करने की जिम्मेदारी लूंगा


नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और बचपन की एक निजी तस्वीर के साथ एक हार्दिक संदेश साझा किया। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और सशक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी तरह से निभाऊंगा। आपकी शिक्षाएं, आपके मूल्य और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

कांग्रेस नेता ने पोस्ट में दो तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर राहुल गांधी और राजीव गांधी की बचपन की है, जिसमें पिता-पुत्र के बीच का एक निजी पल झलक रहा है, जो श्रद्धांजलि की भावुकता को दशार्ता है। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब देश भर में कांग्रेस के नेता राजीव गांधी को उनकी शहादत दिवस पर याद कर रहे थे और राष्ट्रीय राजधानी में उनके स्मारक, वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।

आज सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीर भूमि जाकर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे, मिराया और रायहान वाड्रा भी श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित थे। अशोक गहलोत, पी चिदंबरम, भूपिंदर सिंह हुड्डा और मुकुल वासनिक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts