लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार होने वाला है। शाम को तीन बजे जनभवन में राज्यपाल छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगी।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूजा पाल, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा के नाम तय माने जा रहे हैं।


