मेरठ। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के तत्वावधान में दहेज रहित एवं अंतर्जातीय विवाह संपन्न हुआ। विवाह सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और कुरीतियों के खिलाफ एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया।

समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन की प्रेरणा से समाज में दहेज प्रथा, जातिगत भेदभाव और नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति के प्रयासों से पहले भी कई दहेज रहित और अंतर्जातीय विवाह संपन्न हो चुके हैं।
कार्यक्रम में विकास कुमार, बबली, अशोक, ईश्वर, आदेश, योगेन्द्र और अमित सहित कई लोगों का सहयोग रहा। यह आयोजन समाज में समरसता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


