HomeCRIME NEWSमेरठ में बच्चों के सामने विवाहिता की घर में गर्दन काटकर हत्या

मेरठ में बच्चों के सामने विवाहिता की घर में गर्दन काटकर हत्या

-

– पति एक घंटे पहले ही घर से गया था, लौटा तो लाश देख फूट-फूटकर रोया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार सुबह 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। लाश कमरे में बेड के बगल में फर्श पर पड़ी हुई थी। वारदात से एक घंटा पहले पति ई-रिक्शा लेकर मंडी गया था। वारदात का पता सुबह 8 बजे उस वक्त चला, जब उसकी तीनों बच्चियां मकान मालिक के पास पहुंचीं।

 

 

बच्चियों ने पापा से बात कराने को कहा, तो मकान मालिक ने फोन मिलाकर दे दिया। बच्चियां फोन लेकर दूसरी मंजिल पर चली गईं और बात करते-करते रोने लगीं। आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी ऊपर गईं, जहां उन्होंने महिला की लाश देखी। थोड़ी देर बाद ही पति साकिब (30) भी पहुंच गया।

पत्नी कौसर की लाश देखकर वह दिल पर हाथ रखकर फूट-फूटकर रोने लगा। घटना शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Video News…

 

लिसाड़ी थाना क्षेत्र के मजीद नगर गली नंबर-3 में इसरार उर्फ सोनू रहते हैं। उन्होंने बताया कि टावर का काम करते हैं। वे अपनी पत्नी फराह और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। उनके मकान की दूसरी मंजिल पर साकिब किराए पर रहता है। उसकी पत्नी कौसर गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली थी।

दोनों की शादी को 7 साल हो चुके थे। उनकी तीन बेटियां सानिया (6), कुलसुमिनार (4) और इनाया (डेढ़ साल) हैं। सुबह 8 बजे साकिब के बच्चे नीचे उनके पास आए और उनकी पत्नी से कहा कि अब्बू को कॉल करा दो। पत्नी ने मुझसे कहा कि साकिब को कॉल कर दो। तब हमने साकिब को कॉल मिलाकर मोबाइल बच्चों को दे दिया।

बच्चे मोबाइल लेकर ऊपर चले गए। साकिब से बात करते हुए बच्चे अचानक जोर-जोर से रोने लगे। तब मैंने अपनी पत्नी से कहा कि ऊपर जाकर देखो, बच्चे क्यों रो रहे हैं। जब मेरी पत्नी ऊपर बच्चों को देखने गईं, तो थोड़ी देर बाद उनकी चीखने की आवाज आई। मैं भी ऊपर गया। देखा तो कौसर की लाश बेड के नीचे पड़ी थी।

तब मैंने पुलिस और पड़ोसियों को बुलाया। साकिब को भी फोन किया। थोड़ी देर में साकिब और पुलिस पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह सब कैसे हुआ, किसने किया, उन्हें कुछ नहीं पता, क्योंकि वे नीचे अपने मकान में सो रहे थे और उन्होंने कोई आवाज नहीं सुनी।

साकिब की बेटी ने बताया कि काले रंग के कपड़ों में एक चोर उनके कमरे में आया था। उसने अम्मी को पकड़ा और मारकर चला गया। उस वक्त उसकी दो बहनें सो रही थीं। अब्बू घर पर नहीं थे।

 

 

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि शुक्रवार सुबह लिसाड़ी गेट के पास महिला के हत्या की सूचना मिली थी। अभी परिवार वालों से बातचीत कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं मिली है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts