Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जेवर चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर...

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जेवर चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ में दहली गेट पुलिस ने जेवर चोरी घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। देहली गेट पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी किए गए लाखों रुपये के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

मेरठ एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने घंटाघर स्थित अपने ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और इनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

 

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जेवर चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Meerut | Video News || SHARDA EXPRESS

 

 

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को देहली गेट में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में बताया गया था कि घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान 26 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाजा के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ रोहित, साजन उर्फ फौजी और आकाश उर्फ मानी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं और विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामलों में वांछित रहे हैं।

 

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक हार, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी कुंडल, छह जोड़ी कानों के झुमके समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और बाद में माल को ठिकाने लगा देते थे।

एसपी सिटी ने घंटाघर स्थित अपने ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और इनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts