Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: प्रचंड गर्मी की चपेट में यूपी, 25 अप्रैल तक लगातार...

UP Weather: प्रचंड गर्मी की चपेट में यूपी, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमान

-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को बुंदेलखंड इलाके के साथ ही कई अन्य जिले गर्म हवा और लू के थपेड़ों की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और देश में तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और लू से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा बढेगा। फिलहाल अगले दो दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

 

UP Weather

 

बृहस्पतिवार के लिए यूपी के 22 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया गया है। बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं वहीं 43.7 डिग्री के साथ प्रयागराज प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और पश्चिमी यूपी, तराई आदि में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट के संकेत हैं।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नोज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व आस पास के क्षेत्र में आज से लू का प्रकोप रहेगा।

24 और 25 अप्रैल को लखनऊ में चलेगी लू

राजधानी में बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। झुलसा देने वाली धूप के साथ दिन में पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया। अधिकतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में फिलहाल तीन दिन तक तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। 24 व 25 अप्रैल को राजधानी में लू चलने की चेतावनी है। इसके बाद 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ने और थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts