Homeदेशदोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बल दिया

दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बल दिया

-

– पीएम मोदी और द. कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍युंग ने रणनीतिक साझेदारी पर की समग्र समीक्षा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और यात्रा पर आए दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍युंग के बीच हुई वार्ता में भारत और दक्षिण कोरिया ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बल दिया है। नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय में पूर्वी क्षेत्र के सचिव पी कुमारन ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी में हुई समग्र प्रगति की समीक्षा की।

 

 

उन्‍होंने कहा कि दोनों नेताओं ने व्‍यापार, वित्‍तीय सेवाएं, जहाज निर्माण, आर्टि‍फिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, सेमीकंडटर, महत्‍वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क तथा सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। श्री कुमारन ने कहा कि दोनों नेताओं ने परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रपति ली ने एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत एक पौधा भी लगाया।

श्री कुमारन ने भारत तथा दक्षिण कोरिया समुद्री सहयोग को सशक्‍त बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि शिपयार्ड को उन्‍न्‍त करने, कौशल को बढ़ावा देने और बंदरगाह तथा अवसरंचना को विकसित करने के लिए कोरिया की जहाज निर्माण कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर भी किया गया है।

रक्षा सहयोग को लेकर श्री कुमारन ने बताया कि सरकार रक्षा हार्डवेयर, दूर संचार उपकरण के अधिक किस्‍मों की खरीददारी और दक्षिण कोरिया के साथ साइबर सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने को लेकर आशान्वित है। वैश्विक अनिश्चितता को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि दोनों देश शांति और सुरक्षा तथा बहुपक्षीय संस्‍थानों को सशक्‍त बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts