HomemausamMeerut Weather: मेरठ में सुबह से खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी

Meerut Weather: मेरठ में सुबह से खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को तेज धूप के बाद आई आंधी और बारिश ने जहां शहर के मौसम को अचानक बदल दिया। शनिवार सुबह होते ही मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरों से बाहर निकलते ही लोगों को गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की बारिश से मिली राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इससे पहले शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित होने के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी।

 

 

कृषि वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, इस मौसम परिवर्तन के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में ऐसे उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। अलग-अलग क्षेत्रों में एक्यूआई स्तर भी चिंताजनक रहा। आंधी के कारण उड़ी धूल से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में 12 जगह सीएम ग्रिड योजना के तहत विकास कार्य चल रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts