Homeउत्तर प्रदेशMeerutजम्मू-कश्मीर बैंक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीकरण...

जम्मू-कश्मीर बैंक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीकरण हुआ शुरू

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शहर के स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे, जिससे लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने आवश्यक दस्तावेज जमा कर यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान बैंक परिसर और आसपास भारी भीड़भाड़ का माहौल रहा।

 

 

श्रद्धालुओं में बाबा बफार्नी के दर्शन को लेकर काफी उत्साह है। हालांकि, पंजीकरण के पहले दिन उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह के बाद गुरूवार को भी बैंक खुलते ही व्यवस्था बिगड़ गई और दोपहर तक पंजीकरण न होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। कंकरखेड़ा निवासी प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि वह सुबह सात बजे से कतार में थे।

अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर बैंक में मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की प्रति, 100 रुपये पंजीकरण शुल्क और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होते हैं।

बैंक में पंजीकरण कराने पर तुरंत दर्शन की तिथि मिल जाती है। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालु अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आॅनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts