Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा से मिला अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का प्रतिनिधिमंडल

मेरठ: मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा से मिला अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का प्रतिनिधिमंडल

-

नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को लेकर मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा से मिला अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का प्रतिनिधिमंडल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में अब विकास कार्यों को गति दी जा रही है और इसी क्रम में क्लब परिसर में नई बिल्डिंग के निर्माण की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर गुरुवार को अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा से मिलकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्लब द्वारा नए भवन का नक्शा (बिल्डिंग प्लान) औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया।

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्लब के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। क्लब की ओर से इस बैठक में उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल दास, अनुभव अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने मेडा उपाध्यक्ष से कहा कि, क्लब प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा शीघ्र सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे क्लब के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष संजय मीणा ने भी क्लब की नई बिल्डिंग बनाने के लिए आश्वस्त किया।

बता दें कि, हाल ही में क्लब में फैमिली लॉज का उद्घाटन भी किया गया, जिससे साफ है कि क्लब अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रहा है। शहर के प्रसिद्ध अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में जल्द ही नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। क्लब प्रबंधन द्वारा आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।नई बिल्डिंग बनने से क्लब के सदस्यों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बताया जा रहा है कि इसमें खेल और सामाजिक गतिविधियों के लिए आधुनिक हॉल बनाए जाएंगे। क्लब पहले से ही खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है।यहां राष्ट्रीय स्तर की स्नूकर और टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं।। नई बिल्डिंग से इन आयोजनों को और बढ़ावा मिलेगा। क्लब प्रबंधन का लक्ष्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने की बात सामने आ रही है। क्लब परिसर में पहले भी कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं।हाल ही में यहां फैमिली लॉज का उद्घाटन किया गया था। नई बिल्डिंग में आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सदस्यों के लिए बेहतर बैठने और मनोरंजन की व्यवस्था भी होगी। खेल गतिविधियों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे क्लब की पहचान और मजबूत होगी। शहर के खेल प्रेमियों में इस योजना को लेकर उत्साह है। नई बिल्डिंग से राष्ट्रीय स्तर के आयोजन बढ़ने की उम्मीद है। क्लब प्रबंधन इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
आने वाले समय में यह क्लब और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts