Homeउत्तर प्रदेशMeerutबाइक खड़ी करने के विवाद ने पकड़ा तूल, व्यापारियों ने किया मेरठ...

बाइक खड़ी करने के विवाद ने पकड़ा तूल, व्यापारियों ने किया मेरठ एसएसपी ऑफिस का घेराव

-

– अधिवक्ता से मारपीट के बाद संयुक्त व्यापार संघ ने किया एसएसपी ऑफिस का घेराव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। अधिवक्ता के साथ मारपीट और उसके बाद व्यापारी के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने मामले को और तूल दे दिया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए व्यापारी के घर पर महज 12 दिन के भीतर ही कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसे लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि बिना निष्पक्ष जांच के इतनी जल्द कार्रवाई करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

गुस्साए व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार संघ के बैनर तले एसएसपी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए। व्यापारियों ने विशेष रूप से सीओ सिविल लाइन को जांच सौंपने की मांग की, ताकि मामले की निष्पक्षता बनी रहे।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि बजाजा बाजार में प्रदीप अग्रवाल की दुकान के सामने एक व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी जब व्यापारी प्रदीप अग्रवाल ने उसका विरोध किया तो उसने उनके साथ जमकर अभद्रता की इसी को लेकर विवाद हुआ और दोनों तरफ से मारपीट की गई, उन्होंने कहा कि पुलिस एक तरफ कार्यवाही कर रही है। व्यापारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जल्द ही सच्चाई सामने आनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले में जांच की बात कह रहा है, लेकिन व्यापारियों का आक्रोश साफ तौर पर यह दिखाता है कि मामला अब संवेदनशील हो चुका है। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts