महिलाओं का स्वास्थ्य और आत्मविश्वास ही उनकी प्रगति का आधार
-
शारदा रिपोर्टर मेरठ। महिला अध्ययन केन्द्र एवं विधि अध्ययन संस्थान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में अटल सभागार में छात्र चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, न्यायपालिका और विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही राष्ट्र को सशक्त बनाने की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।
नम्रता सिंह ने कहा कि कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
डाक्टर प्रेरणा गर्ग ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और आत्मविश्वास ही उनकी प्रगति का आधार है। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ महिला ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

