Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबहनोई ने कार से बाइक सवार साले समेत तीन को उड़ाया, मौत

बहनोई ने कार से बाइक सवार साले समेत तीन को उड़ाया, मौत

-

– पुलिस चौकी से नाबालिग साली को लेकर भाग रहे जीजा का बाइक पर पीछा कर रहे थे मरने वाले।

फतेहपुर। भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस चौकी से नाबालिग साली को लेकर कार से भागते समय बहनोई ने पीछा करने वाले बाइक सवार साले समेत तीन को तेज टक्कर मार दी। हादसे में जीजा व साले समेत तीन की मौत हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार परिवार को भी टक्कर मारी। जिसमें दो बच्चों समेत चार लोग घायल हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस कार सवार की तलाश में जुटी है।

 

 

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बा निवासी स्व़ रामनारायण सोनी की पत्नी गीता सोनी की बांदा रहने वाली एक बहन कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद गीता के बहनोई ने दूसरी शादी कर ली थी। गीता अपनी बहन की पुत्री को अपने साथ रखकर पालन-पोषण करती है। वह करीब 16 साल की है। बिंदकी में ही एक इंटर कॉलेज में छात्रा है।

गीता का बिंदकी फरीदपुर गांव में सगा दामाद दीपक सोनी रहता है। गीता के घर से दीपक एक सप्ताह पूर्व अपने घर घुमाने के बहाने किशोरी को ले गया था। इसकी गीता व सौतेली मां ने जोनिहां चौकी में शिकायत की थी। पुलिस के बुलावे पर दोनों पक्ष रविवार शाम चौकी पहुंचे। करीब शाम छह बजे तक पंचायत चली। दोनों पक्ष ने किशोरी को अपने साथ रखने का दावा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी।

पंचायत के बाद दीपक नाबालिग साली को कार में बैठाकर बिंदकी की ओर ले जा रहा था। गीता के पुत्र सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम (26) व सत्यवान के रिश्ते में साले जाफरगंज थाने के बड़ी देवरी निवासी मनोज कुमार (18), जोनिहा निवासी दोस्त अन्नू सोनकर (38) के साथ एक बाइक से कार का पीछा किया। बांदा-कानपुर मार्ग पर आरामशीन के पास बाइक सवारों ने कार को ओवरटेक कर रोकवाने की कोशिश की। इसी दौरान दीपक ने तेज रफ्तार में कार से बाइक सवारों टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से उछलकर दूर-दूर गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दौरान दूसरी बाइक से बिंदकी कोतवाली के दरियापुर निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी बहन ममता,भांजी पल्लवी, अर्पित को उनके घर जाफरगंज कस्बा छोड़ने से जा रहे थे। कार सवार ने सुरेंद्र समेत बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हुए। निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को सीएचसी भेजा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts