– महान समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर सपाइयों ने किया याद।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को जेल रोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती के अवसर पर सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फुले के सामाजिक समानता, शिक्षा और दलित-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर नई दिशा दिखाई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान समाज सुधारक की जयंती पर सपाइयों ने ज्योतिराव गोविंद राव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान नेताओं ने फुले के समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने समाज में फैली छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने दलित, पिछड़े और महिलाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यकतार्ओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
नेताओं ने कहा कि फुले का जीवन समाज में समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। इस अवसर पर कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि के साथ किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुम्मी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

