Homeउत्तर प्रदेशMeerutजनपद मेरठ में पांच लाख मतदाता हुए कम

जनपद मेरठ में पांच लाख मतदाता हुए कम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग आज शुक्रवार दोपहर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा। जिलाधिकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बुलाकर सूची की प्रति सौंपेंगे। जनपद में कुल 5,06,000 मतदाता कम हुए हैं। अंतिम सूची के अनुसार, सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 21,93,637 मतदाता रह गए हैं। एसआइआर से पहले यह संख्या 26,99,820 थी। इस दौरान 1,49,767 नए मतदाता भी सूची में जोड़े गए हैं।

 

 

एसआइआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता संख्या में सबसे ज्यादा कमी भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मेरठ कैंट और उसके बाद मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आई है। 1,21,727 मतदाता कम हुए हैं, जबकि मेरठ दक्षिण में 1,18,280 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। अन्य पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कम होने वाले मतदाताओं की संख्या इनसे काफी कम है।

लगभग 6.48 लाख मतदाताओं के नाम और माता-पिता के विवरण का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सत्यापन नहीं हो सका या विवरण में अंतर पाया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने इन सभी को नोटिस जारी कर साक्ष्यों और दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया था। सुनवाई के लिए 200 से अधिक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त किया गया था और यह प्रक्रिया 27 मार्च को पूरी कर ली गई थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के पोर्टल पर एसआइआर से संबंधित सभी डेटा 27 मार्च को ही लॉक कर दिया गया था। नोटिसों की सुनवाई और नए आवेदनों की जांच के बाद सभी रिपोर्ट इस तिथि से पहले ही आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई थीं। आयोग ने अंतिम मतदाता सूची को अनुमति प्रदान कर दी है, जिसका प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा। सूची में 1.49 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि 6.56 लाख लोगों ने गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts