– सीएम हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के लगाए थे आरोप।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम उनके दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित उनके आवास पर पहुंची है। पवन खेड़ा के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित डी-12 आवास पर असम पुलिस की 4 लोगों की टीम पहुंची है। उनके साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी है। जानकारी के मुताबिक असम पुलिस ने निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया था। निजामुद्दीन थाने के पुलिसकर्मी पवन खेड़ा का एड्रेस दिखाने के लिए असम पुलिस को अपने साथ लेकर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक पवन खेड़ा अपने घर में नहीं हैं। वे दिल्ली से बाहर किसी अन्य स्टेट की यात्रा पर हैं।



