Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: घर के बाहर बैठे युवकों को टोकने पर परिवार से मारपीट,...

मेरठ: घर के बाहर बैठे युवकों को टोकने पर परिवार से मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

-

  • न्याय न मिलने से नाराज पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची,
  • एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे कुछ युवकों को टोकना उस समय भारी पड़ गया जब दबंगो ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने विरोध करने पर घर में घुसकर हंगामा किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता की। आरोप है कि दबंगो ने घर की मुख्य महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की। घटना के बाद जब पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस से शिकायत की, आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

श्याम नगर की रहने वाली फरीदा पत्नी साबिर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले सलीम नईम पुत्र बाबर दो दिन पहले उसने मकान के बाहर बैठकर गलत कमेंट कर रहे थे। फरीदा ने बताया कि जब उसके पति साबिर ने दबंगो का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, इसी दौरान दबंग घर में घुस गए और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें भी पीट दिया। दबंगों के हमले में दो महिलाएं और साबिर घायल हो गए थे। आरोप है कि उन्होंने दबंगो की शिकायत थाने में की थी लेकिन पुलिस ने दबंगो पर कार्यवाही नही की।

न्याय न मिलने से नाराज पीड़िता कप्तान कार्यालय पहुंची और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts