Homepolitics newsकोझिकोड में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

कोझिकोड में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

-

नई दिल्ली। केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बीजेपी राज्य की सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज नेता राज्य में प्रचार कर रहे हैं, इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (5 अप्रैल) को कोझिकोड में एक भव्य रोड शो किया।

इस रोड में उनके साथ कोझिकोड के बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू समेत कई नेता शामिल हुए. यह रोड शो बेपोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया। जो केरल का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। NDA के चुनाव प्रचार अभियान पर निकले शाह का स्वागत करने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े।

शाह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर मथोट्टम बिजिथ जंक्शन पहुंचे. इस दौरान फूलों से सजी एक खुली गाड़ी में सवार होकर उन्होंने सड़क के दोनों ओर जमा भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रोड शो में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में बीजेपी नेता के कटआउट थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts