HomeEducation Newsहॉकी प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

हॉकी प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

-

  • बीते माह गोरखपुर में आयोजित हुई थी प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता,
  • एसडी सदर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में किया था शानदार प्रदर्शन।

शारदा न्यूज, मेरठ। गोरखपुर में बीते माह प्रदेशीय विद्यालीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में एसडी सदर के हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। बुधवार को एसडी सदर में इन खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

एसडी सदर के हॉकी कोच जोगेन्द्र सिंह ने बताया गोरखपुर के मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रदेशीय विद्यालयी सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में एसडी सदर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया था। बुधवार को इस सभी खिलाड़ियों को कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस दौरान उभरते सब जूनियर खिलाड़ियों को कॉलेज के प्रधानाचार्य अरूण कुमार गर्ग, हरेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र पिथोरिया, सचिन शान्डीयाल और हॉकी कोच जोगेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता में मिले प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts