Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मां को बचाने आए भाई पर चाकू से हमला

मेरठ: मां को बचाने आए भाई पर चाकू से हमला

-

– पुलिस शिकायत के बाद किया हमला, युवक ने फिर लगाई पुलिस से कार्यवाही की गुहार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपनी मां पर हमला किया, और जब छोटा भाई बचाने आया तो उस पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस पर पहले शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

 

 

यह घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी इलाके की है। आरोपी युवक ने पहले अपनी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। मां को बचाने के लिए जब छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फैजान, स्वर्गीय सलीम के पुत्र हैं। उन्होंने शुक्रवार रात पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर बताया कि उनके बड़े भाई जीशान को करीब तीन साल पहले उसके गलत आचरण के कारण परिवार ने संपत्ति से बेदखल कर दिया था। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी के साथ वापस घर आकर रहने लगा और तब से लगातार मां और बहनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर रहा था।

पीड़ित के अनुसार, पिछले तीन दिनों से आरोपी का उत्पीड़न और बढ़ गया था। शुक्रवार रात भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां और बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से मां पर हमला करने लगा। इसी दौरान फैजान ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर ही वार कर दिया।

घायल अवस्था में फैजान पिलोखड़ी पुलिस चौकी पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। फैजान ने बताया कि तीन दिन पहले भी थाना पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित ने आरोपी भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts