Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: रेस्टोरेंट पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडर का उपयोग मिला, आपूर्ति विभाग ने...

मेरठ: रेस्टोरेंट पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडर का उपयोग मिला, आपूर्ति विभाग ने दर्ज किया मुकदमा

-

– घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हापुड़ रोड स्थित रेस्टोरेंट पर छापा मारकर घरेलू सिलेंडर जब्त किए और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह कार्रवाई शहर में एलपीजी की किल्लत के बीच रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू सिलेंडर के कथित दुरुपयोग की खबरों के बाद की गई।

 

 

आपूर्ति विभाग की टीम ने हापुड़ रोड स्थित हाजी सईद, एसके चिकन पॉइंट पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। टीम ने मौके से इन सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

इस अभियान के तहत, आपूर्ति विभाग ने कुल दो रेस्टोरेंट संचालकों और एक टी स्टॉल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी के सप्लायर और गोदाम कर्मचारी रेस्टोरेंट संचालकों के साथ मिलकर कालाबाजारी कर रहे हैं। उनके अनुसार, आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए पर्ची दिखाई जाती है, जबकि रेस्टोरेंट संचालकों को मोटी रकम लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। आपूर्ति विभाग अब ऐसे सप्लायरों की भी तलाश कर रहा है, जिनसे रेस्टोरेंट संचालकों ने महंगे दामों पर घरेलू सिलेंडर खरीदे थे।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे पहले घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति संबंधित दिशानिदेर्शों के अनुसार ही होगी।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी नियम के विरुद्ध कार्य करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शामिल होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts