HomeCRIME NEWSफोन की रिकॉर्डिंग सुनकर की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या, आरोपी...

फोन की रिकॉर्डिंग सुनकर की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

-

– कॉल कर मिलने के बहाने बुलाया, फिर पीटकर गला दबाकर मौत के घाट उतारा।

गोंडा। हाईस्कूल छात्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 24 मार्च की रात साहिल को फोन कर बुलाया। उसे लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 

 

जांच में सामने आया है कि 20 साल का साहिल और 22 साल की मानसी चौहान में तीन साल से अफेयर था। दोनों साथ पढ़ाई करते थे। मानसी की शादी के बाद भी रिश्ता चलता रहा। पति ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग फोन पर सुन ली थी। इसके बाद मर्डर का प्लान बनाया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला तरबगंज थाना क्षेत्र का लोनियन पुरवा गांव का है।

ग्राम पंचायत पिपरी रोहुआ के तालाब के किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला था। खेतों में सरसों की कटाई कर रहे किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान विशुनपुर बनियन गांव निवासी साहिल के रूप में हुई थी।

शव से 200 मीटर दूर साहिल की बाइक मिली थी। उसका मोबाइल गायब था। हाथ, पैर और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने साहिल की हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्जकर हत्या के एंगल पर जांच शुरू की थी।

दरअसल, तरबगंज तहसील में हुए 13 मार्च को सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोनियन पुरवा गांव निवासी मानसी की शादी उसके परिजनों ने राम शंकर चौहान से कर दी थी। शादी के बाद भी मानसी और साहिल के बीच बातचीत जारी रही। इससे पति रामशंकर को शक हो गया।

पति राम शंकर ने पत्नी के मोबाइल में रिकॉर्डिंग लगा दी थी। 24 मार्च को जब उसने फोन चेक किया तो साहिल से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली। इसके बाद उसने साहिल की हत्या की साजिश रची और अपने तीन साथियों नान बाबू चौहान, दिनेश चौहान और रमन उर्फ अंगद चौहान को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया।

24 मार्च की रात को आरोपियों ने साहिल को सीधे अपने फोन से नहीं, बल्कि मानसी के फोन से कॉल कर बुलाया, ताकि उसे कोई शक न हो। साहिल को लगा कि वह मानसी से मिलने जा रहा है, लेकिन यह एक साजिश थी।

घर से निकलते समय साहिल ने अपनी मां से कहा था कि वह गांव में एक जन्मदिन कार्यक्रम में जा रहा है, जबकि उसे कोई निमंत्रण नहीं मिला था। साहिल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसने हाल ही में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम आने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts