Pakistan Air Strike on Afghanistan: 16.03.2026 की देर रात अफगान के लोगों पर कहर बन गई, जब पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी कर दी. हालांकि, पाकिस्तान ने इससे इनकार किया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बड़ा आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने सोमवार रात काबुल में एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की जिसमें कम से कम 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए। यह धमाका बहुत भयंकर था। इससे लगी आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहीं थीं, जबकि पाकिस्तान ने इससे किनारा कर लिया है।



