HomeWorld Newsईरान ने भारत से किया ये बड़ा वादा, पढ़िए खबर...

ईरान ने भारत से किया ये बड़ा वादा, पढ़िए खबर…

-

  • जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- ‘आप हमारे लिए बहुत जरूरी।

नई दिल्ली: Iran ने संकेत दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने दिया जा सकता है, जबकि युद्ध में शामिल देशों के जहाजों पर प्रतिबंध रहेगा। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों के गुजरने को लेकर संकेत दिए हैं। Iran विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरान का इरादा दुनिया की तेल सप्लाई को बाधित करने का नहीं है, हालांकि युद्ध में शामिल देशों के जहाजों को इस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक भारतीय जहाज को हाल ही में इस रूट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई और वह भारत पहुंच चुका है।

 

ईरान-भारत संबंध

 

उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ईरान भारत के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंध मजबूत हैं। हम नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने और उन्हें आगे भी जारी रखने को जरूरी समझते हैं।’

Iran प्रवक्ता ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा का असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी पड़ रहा है, लेकिन इसके लिए ईरान जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने बातचीत के बीच हमला कर ईरान पर युद्ध थोप दिया, जिसके कारण क्षेत्र में जंग छिड़ गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जो देश ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हैं, उनके जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रूट से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे युद्ध में मदद मिलने की आशंका रहती है।

बाकी देशों को मिल सकती है अनुमति: Iran ने संकेत दिया है कि युद्ध में शामिल न होने वाले देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत के समुद्री व्यापार और एनर्जी सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है।

सुप्रीम लीडर की सेहत पर सफाई: Iran प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही देश की जनता को संबोधित कर सकते हैं।

तीन हफ्तों से जारी युद्ध

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को Iran पर हमले शुरू किए थे, जिसके बाद यह जंग शुरू हुई। अब इस युद्ध को 3 सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। Iran का कहना है कि उस पर बिना उकसावे के हमला किया गया और वह केवल अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts