– बुकिंग से सप्लाई तक सुधरे हालात, ‘पैनिक बुकिंग’ से बचें, सरकार की अपील।
नई दिल्ली: LPG किल्लत अब देशभर में कम होती नजर आ रही हैं, यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली में गैस जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई, कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इधर, रिफाइनरियां एलपीजी उत्पादन पूरी क्षमता से कर रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के तेल के जहाज भी सुरक्षित गुजर रहे हैं। ऐसे में हालात अब सामान्य हो रहे हैं।

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानि एलपीजी (LPG) की किल्लत को लेकर देशभर में उठापटक चल रही है। भारत में लगभग 60 प्रतिशत गैस का आयात कतर, बहरीन, इराक और यूएई जैसे देशों से ही होता है। ऐसे में एलपीजी, एलएनजी और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। लेकिन मोदी सरकार ने इस संकट की घड़ी में भी हालात बहुत अच्छी तरह संभाले हैं। इससे रसोई गैस सिलेंडर की दिक्कत काफी हद तक दूर हुई है। हालांकि, अभी रेस्तरां, मॉल और कुछ कंपनियों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर न मिलने से परेशानी हो रही है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं। इधर, मोदी सरकार ने सिलेंडरों की अफवाहों, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया हुआ है। इसका असर भी दिख रहा है। इस कुछ लोग ‘पैनिक बुकिंग’ कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, तेल कंपनियों अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और लगभग 60 लाख सिलेंडर रोज डिलीवर कर रही हैं।
‘पैनिक बुकिंग’ से बचें, सरकार की अपील
एलपीजी किल्लत के बीच सबसे बड़ी समस्या ‘पैनिक बुकिंग’ की सामने आई है, जिससे हालात बिगड़ते सिर्फ नजर आ रहा है. दिल्ली से लेकर बिहार तक गैस एजेंसियों के सामने लोगों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. इन लोगों को डर है कि अगर कल एलपीजी का संकट पैदा हुआ, तो क्या होगा? ऐसे में ये लोग अपने पास एलपीजी का स्टॉक रखना चाहते हैं. इस तरह लोग जब डर के सिलेंडर की बुकिंग करते हैं, तो इसे पैनिक बुकिंग करते हैं. ऐसे में गैस सिलेंडर डीलर्स के सामने भी बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है, क्योंकि एक साथ उनके पास बुकिंग का अंबार लग जाता है. सरकार ने लोगों को पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह दी है और भरोसा दिलाया है कि समय पर ही बुकिंग कराएं, एलपीजी सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा. इधर, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी भी शुरू हो गई हैं. इससे हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं.
यूपी से जम्मू तक LPG सिलेंडर के जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई
यूपी के 70 केस दर्ज, 10 गिरफ्तार: देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए की गई कार्रवाई के तहत प्रदेश में 12 मार्च से अब तक 4,816 स्थानों पर छापे मार कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पूरे प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और इसके तहत 12 मार्च से अब तक प्रदेशभर में 4,816 स्थानों पर छापेमारी की गई है. उन्होंने बताया कि इस दौरान रसोई गैस वितरकों के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि गैस की कालाबाजारी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 60 मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई. इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
महाराष्ट्र में अब तक 1208 अवैध सिलेंडर: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक निजी परिसर से 2.22 लाख रुपये मूल्य के 84 अवैध रूप से जमाकर रखे गए एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि 84 सिलेंडर में से 34 भरे हुए थे और बाकी खाली थे. महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने राज्य सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की जमाखोरी और अवैध व्यापार के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि 23 मामले दर्ज किए गए हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जिला स्तर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की समितियां गठित की हैं, जिन्होंने छापेमारी की 2,129 कार्रवाई की है और 1,208 सिलेंडर और 33,66,411 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया।
दिल्ली में 600 सिलेंडर जब्त, 6 केस दर्ज: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण, रीफिलिंग और कालाबाजारी के संबंध में कम से कम छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और संभावित आपूर्ति की कमी की आशंकाओं के बीच 600 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं. इस बीच, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में पुलिस ने 46 वर्षीय योगेश गुप्ता नामक एक व्यक्ति को उसकी दुकान पर बड़े घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि अपराध शाखा ने मुंडका में गुरुजी इंडेन गैस सर्विस के नाम से चल रहे एक गोदाम पर छापा मारा और विभिन्न कंपनियों के 610 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए।
जम्मू में, गैस सिलेंडर की अफरा-तफरी और आपूर्ति में देरी की शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने कई एलपीजी एजेंसियों की जांच की. नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले कुछ गैस सिलेंडर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की गई. दरअसल, एलपीजी किल्लत के दौरान कुछ डीलर भी खेल कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
होर्मुज का रास्ता भारत के जहाजों के लिए साफ
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर काफी निर्भर है. देश लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और 60 फीसदी एलपीजी आयात करता है. भारत में कच्चा तेल और गेस होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आती है. अमेरिका ने कहा है कि युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों के लिए सुरक्षित नहीं है. पिछले कुछ दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य में कई जहाज डूबे हैं. लेकिन भारत के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता साफ है. ईरान ने भी इस बात मुहर लगा दी है. ईरान का कहना है कि भारत हमारा पुराना दोस्त है. इसलिए भारत के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना नहीं बनाया जाएगा. इस बीच भारत का एलपीजी वाहक जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया है. एक अन्य जहाज ‘नंदादेवी’ भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर चुका है और मंगलवार यानि आज उसके गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।
गैस प्रोडक्शन फुल स्पीड में, 100% क्षमता पर रिफाइनरी
देशभर में गैस की किल्लत के बीच गैस का प्रोडक्शन बढ़ा दिया गया है. इस समय गैस का प्रोडक्शन फुल स्पीड में किया जा रहा है। सभी रिफाइनरी अपनी 100% क्षमता के साथ काम कर रही हैं. सरकार ने बताया कि इस समय देश की रिफाइनरी लगभग 60 लाख एलपीजी गैस सिलेंडर का प्रोडक्शन कर रही हैं। देश की रिफाइनरियां 258 मिलियन मीट्रिक टन की क्षमता के साथ काम कर रही हैं। मिडिल ईस्ट में जारी जंग से पहले देशभर में लगभग 55 लाख सिलेंडर की मांग रोजाना होती थी. लेकिन हालिया पैनिक बुकिंग के दौरान यह डिमांड 75 लाख सिलेंडर प्रतिदिन दिन तक पहुंच गई. इसीलिए समस्या पैदा हुई है।
पीएनजी कनेक्शन पर सिलेंडर बुकिंग बैन
एलपीजी गैस की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार काफी उपाय कर रही है. ऐसे में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन पर सिलेंडर बुकिंग बैन कर दी गई है और लोगों से एलपीजी सिलेंडर सररेंडर करने को कहा है. सरकार के नए नियम के मुताबिक, अगर आपके पास है पीएनजी PNG कनेक्शन वाले घर अब LPG सिलेंडर रख नहीं सकते और ना नया सिलेंडर ले सकते हैं. केंद्र सरकार ने PNG कनेक्शन वाले घरों के लिए LPG सिलेंडर पर बैन लगा दिया है और एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य किया है।
LPG बुकिंग के नए नंबर
एलपीजी कंपनी इंडेन ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नए नंबर जारी किए हैं. कंपनी का कहना है कि ग्राहक इन नए नंबरों के जरिए भी सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं. Indane के सिलेंडर इन नए नंबर पर भी बुक करा सकेंगे।
इनमें पहला Missed call नंबर- 8927225667. जबकि दूसरा IVRS नंबर 8391990070 हैं। हालांकि, पहले से मौजूद नंबर भी काम करते रहेंगे।
पहले से मौजूद IOCL (Indane) गैस सिलेंडर बुक करने के लिए नए अखिल भारतीय नंबर 8454955555 (मिस्ड कॉल) और WhatsApp नंबर 7588888824 हैं।


