Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarMuzaffarnagar Accident: बारातियों की कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Muzaffarnagar Accident: बारातियों की कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

-

– सुबह हुआ हादसा, एक्सयूवी के परखच्चे उड़े, छह लोग हुए हादसे में घायल।

मुजफ्फरनगर। चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर संजीवनी पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हुआ। मेरठ से बारात से लौट रही युवकों की एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार 8 युवकों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

मृतकों की पहचान बेहड़ा अस्सा निवासी 30 वर्षीय विकास पुत्र मेघराज और चरथावल के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। विकास एक बिजली मीटर रीडर था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं।

हादसे में कानूनगोयान मोहल्ला निवासी मोनू पुत्र नरेंद्र, अमित पुत्र सुरेंद्र, प्रिंस पुत्र ब्रह्मपाल, विपुल पुत्र जोगिंदर, रोहित पुत्र मुनेश और सोनू पुत्र राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चरथावल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में विकास और रोहित को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, नींद या सड़क की खराब स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts