Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़ में 16 मार्च से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

हापुड़ में 16 मार्च से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

-

– जिलेभर के विद्यार्थी विभिन्न खेलों में करेंगे प्रतिभाग।

हापुड़। 16 मार्च से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार, जूनियर बालक-बालिकाओं के लिए ये प्रतियोगिताएं 16 से 23 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

 

District level sports competition in Hapur from March 16

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनीता सिरोही ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 16 मार्च को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में एथलेटिक्स के साथ होगी। इसके बाद 17 मार्च को एसएसवी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में टेबल टेनिस, बैडमिंटन और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

18 मार्च को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, 19 मार्च को एसए इंटरनेशनल स्कूल में हैंडबॉल और हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिताओं का समापन 23 मार्च को डीएम पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर में जूडो प्रतियोगिता के साथ होगा।

इन प्रतियोगिताओं में केवल हापुड़ जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। खेल संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts