– सीटीआर कार्य के कारण यातायात प्रभावित, लोगों को हो रही परेशानी।
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित नहटौर रेलवे फाटक पर सोमवार से सीटीआर (कंप्लीट ट्रैक रिनूवल) कार्य शुरू हो गया है। इस मरम्मत कार्य के कारण फाटक को 12 मार्च तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



