Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में माैत, जांच...

बुलंदशहर: गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में माैत, जांच में जुटी पुलिस

-

– जिला अस्पताल में छोड़कर युवती हुई फरार।

बुलंदशहर। प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रेमिका ने फोन पर मामले की सूचना युवक के स्वजन को दी और प्रेमी को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।

 

 

कोतवाली पुलिस के अनुसार, बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर पूठी निवासी 34 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र लाल सिंह रविवार की सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने बुलंदशहर आया था। उसने कालाआम पुलिस चौकी के पास स्थित मलका पार्क गेट के सामने बाइक खड़ी की, और पार्क में प्रेमिका से मिलने चला गया। उसका यह मामला चौकी और पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है।

पार्क में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर युवती अन्य लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद युवती ने विनोद के मोबाइल फोन से उसके भाई प्रदीप को फोन पर उसका एक्सीडेंट होने की सूचना दी। इसके बाद युवती जिला अस्पताल से चली गई।

पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सुचना पाकर बुलंदशहर पहुंचे विनोद के भाई प्रदीप एवं पिता लाल सिंह ने बताया कि वह घर से बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर आया था। दोपहर एक युवती से फोन पर उन्हें उसके एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना दी, जिसके बाद वह बुलंदशहर आए है। विनोद अविवाहित था।

पिछले दो वर्ष के घर पर बैठा था, उससे पहले वह पंजाब स्थित कंपनी में नौकरी करता था। मृत विनोद चार भाई और एक बहन हैं।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विनोद की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस चौकी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। विनोद के मोबाइल की सीडीआर मंगाने के साथ युवती की तलाश की जा रही है।

युवती का पता लगाकर जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। विनोद के स्वजन द्वारा थाने पर अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts