Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गोवंशो की दुर्दशा को लेकर गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने...

मेरठ: गोवंशो की दुर्दशा को लेकर गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सूरजकुंड ट्रामा सेंटर छोटा होने के कारण गोवंश के रखरखाव में परेशानी होने और मिनी कैटल कैचर की व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर शनिवार को गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से गौवंशों को हो रही समस्याओं के समाधान की मांग की।

 

 

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने आरोप लगाते हुए बताया कि, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार एवं प्रभारी कुलदीप की लापरवाही के कारण गोवंशो की दुर्दशा हो रही है। जबकि, सूरजकुंड स्थित ट्रामा सेंटर छोटा होने के कारण गोवंश के रखरखाव में समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने बताया कि, बीते साल सितंबर में एक ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त को इस विषय से अवगत कराया गया था। लेकिन, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते आज तक भी कोई समाधान नहीं हो पाया। इसलिए गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने मांग की थी कि, ट्रामा सेंटर को बड़ा करने के लिए नगर निगम की जमीन सुनिश्चित की जाए और वहां पर एक नगर निगम का हॉस्पिटल बनाया जाए। क्योंकि, गली मोहल्ले में गोवंश पीड़ित होते हैं, बीमार होते हैं और मर जाते हैं। वहां पर बड़ी कैटल कैचर नहीं पहुंच पाती।

उन्होंने कहा कि, गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने यह भी मांग की थी कि, मिनी कैटल कैचर की व्यवस्था की जाए। जिससे आसानी से गली मोहल्ले में मिनी कैटल कैचर जा सके और गोवंशो की जान बचाई जा सके। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि, आज तक भी दोनों विषय पर कोई समाधान नहीं हो पाया है। इसलिए, गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति यह मांग करती है कि, सूरजकुंड ट्रामा सेंटर या हास्पिटल को बड़ा किया जाए। जिससे गोवंशों का रखरखाव ठीक हो सके। जबकि, मिनी कैटल कैचर की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। जिससे गली मोहल्ले में पीड़ित गोवंश को आसानी से इलाज के लिए ले जाया जा सके। नगर निगम द्वारा तत्काल ही दोनों मांगों को सुनिश्चित किया जाए। साथ-साथ रजिस्टर्ड संस्थाओं को समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए। जिससे गोवंशों के रखरखाव, उनके चारे और उनकी देखभाल विस्तृत जानकारी मिलती रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts