HomeAccident NewsBulandshahr Accident: डंपर-अर्टिगा भिड़ंत में पांच घायल, एक गंभीर

Bulandshahr Accident: डंपर-अर्टिगा भिड़ंत में पांच घायल, एक गंभीर

-

– मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा, एअरपोर्ट जा रहा था परिवार, ट्रक ड्राइवर फरार।

बुलंदशहर। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के धतूरी गांव के पास सोमवार सुबह मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर एक डंपर और अर्टिगा कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अर्टिगा कार में सवार शबाना (16 वर्ष, पुत्री साबिर), समा (55 वर्ष, पत्नी साबिर), सानिया (20 वर्ष, पुत्री आवाद), शाहबाज (30 वर्ष, पुत्र अवाद) और रानी बेगम (50 वर्ष, पत्नी सलमान) डिवाई स्थित अपने घर केसर कला से एयरपोर्ट जा रहे थे। थाना सलेमपुर क्षेत्र के अंतर्गत धतूरी गांव के निकट उनकी कार डंपर से टकरा गई।

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जेपी अस्पताल चिट्टा भिजवाया। घायलों में शबाना (16 वर्ष) की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपनी हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस दुर्घटना के कारण मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी सलेमपुर नितिन जावला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts