– होली को लेकर यातायात पुलिस की ओर से जारी किया गया ट्रैफिक प्लान।
शारदा रिपोर्टर मेरठ: शहर में होली के मद्देनजर आज ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह रूट डायवर्जन दिनांक 02-03-2026 रात्रि 10 बजे से 4 मार्च 2026 की दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा।
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि होलिका दहन के मद्देनजर विभिन्न दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा निर्णय लोगों की सुविधा के मद्देनजर लिया गया है।

आज इन रूटों पर गुजरने से पहले यह जान लें-
1- जनपद हापुड से आने वाले भारी वाहन बिजली बम्बा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा से तेजगढी चौराहा से सीसीएस यूनिवर्सिटी होते हुए जेलचुंगी चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरमपुल(एन0एच0-58) से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
2- गढ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरमपुल(एन0एच0-58) से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
3- मोदीपुरम पुल(एन0एच0-58) से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरोमाईल चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा/तेजगढी चौराहा से गढ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बम्बा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
4- बागपतपुल से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से दैनिक जागरण चौराहा से परतापुर/बिजली बम्बा चौराहा की ओर जा सकेंगे।
5-परतापुर से आने वाले भारी वाहन दैनिक जागरण चौराहा से टीपीनगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड बागपत पुल से एन0एच0-58 से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
6- रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन एन0एच0-58 होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेेंगे।
7- बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से एन0एच0-58 से या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ रोड या तेजगढी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड जा सकेंगे।
इन इलाकों में भी नहीं जा पाएंगे भारी वाहन
– मेरठ के भीड़भाड़ वाले इलाके जिनमें एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड अड्डा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड शामिल हैं, इन रुट्स पर भारी वाहन पूर्णतयः प्रतिन्धित रहेंगे।
कब से लागू होगा डायवर्जन: एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह डायवर्जन दिनांक 02-03-2026 रात्रि 10:00 बजे से लागू होगा। यह डायवर्जन 4 मार्च की दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस पूरी तरह से एक्टिव रहेगी। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन सवार हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। चार पहिया वाहन चालक और सवार सीट बेल्ट जरूर लगाएं। रॉग साईड मे वाहन न चलाये। यातायात नियमो का पूर्ण रूप से पालन करे।

