Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, एसएसपी से...

मेरठ: कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाने का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक कपड़ा व्यापारी को सूरत में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से मिलकर पति की जान को खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी अंजुम पत्नी मोहम्मद वसीम ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति मोहम्मद वसीम कपड़े का कारोबार करते हैं। 25 जनवरी को सूरत के एक व्यापारी ने उन्हें फोन कर अपने पास बुलाया था। विश्वास में आकर वसीम सूरत चले गए, लेकिन इसके बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया।

 

 

महिला का आरोप है कि सूरत के उक्त व्यापारी ने उनके पति को बंधक बना लिया है और उनसे पैसों की मांग की जा रही है। रकम पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पति के लंबे समय से घर न लौटने और लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार भय और सदमे में है।

पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने, पति को सकुशल मुक्त कराने और आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, परिवारजन पति की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts