Homeउत्तर प्रदेशMeerutसमाज मे सकारात्मक शक्ति से होगी संस्कृति की पहचान: महंत आचार्य मनीष...

समाज मे सकारात्मक शक्ति से होगी संस्कृति की पहचान: महंत आचार्य मनीष स्वामी

-

सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़कर करें विकसित राष्ट्र का निर्माण-महंत आचार्य मनीष स्वामी

मेरठ। रविवार, 22 फरवरी 2026 को नौचंदी ग्राउंड स्थित दुर्गा मंदिर में ‘हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति’ द्वारा एक भव्य ‘हिन्दू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुर्गा नगर बस्ती, नवचण्डी नगर और पूर्वी मेरठ महानगर के सामूहिक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज में बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान की भावना को जागृत करना रहा। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

 

सर्वप्रथम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के माननीय विभाग संचालक श्री जतन स्वरूप जी ने समाज को संगठित होने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने पर जोर दिया। वहीं, राष्ट्र सेविका समिति की महानगर बौद्धिक प्रमुख डॉ. पायल अग्रवाल ने महिलाओं और युवा पीढ़ी में वैचारिक चेतना और संस्कारों के महत्व पर अपने ओजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम में जीवन प्रबंधन आध्यत्मिक ज्योतिष धर्म गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी जी ने भी अपने आध्यात्मिक उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शित किया।

 

 

 

आचार्य श्री ने बताया समाज मे सकारात्मक शक्ति से होगी संस्कृति की पहचान।सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़कर करें विकसित राष्ट्र का निर्माण।

कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ हिन्दू सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौचंदी,राजेन्द्र नगर,कैलाश पूरी, पूर्वी कल्याण नगर,दुर्गा नगर, मातृशक्ति (माताएं-बहनें), बुजुर्ग और क्षेत्र के युवा सम्मिलित हुए।

 

 

हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक जय प्रकाश शर्मा अध्यक्ष देवेश त्यागी,उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल,सचिव पवन कोषाध्यक्ष अंकित एवं पुनीत,रोहन, कीर्ति शर्मा ,डॉ गलेंद्र शर्मा,शोभा शर्मा, नितिन गुप्ता ,ज्ञानेश्वर शर्मा का विशेष विशेष योगदान रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts