HomeAccident Newsस्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, हादसा इतना भीषण था.. कि सड़क पर...

स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, हादसा इतना भीषण था.. कि सड़क पर ही चिपक गया सिर

-

– बैग कंधे पर टंगा रहा; प्रयागराज में चाचा के साथ बाइक से जा रही थी।

प्रयागराज। स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। सोमवार सुबह बच्ची मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मामा और छोटा भाई दूर गिर गए, जबकि बच्ची पहिए के नीचे आ गई। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा कि मामा बच्ची के शव के बगल में बैठा हुआ है। सड़क पर बच्ची का खून बिखरा है। मामा रोते हुए घरवालों को हादसे की जानकारी दे रहा है।

 

 

हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। यहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार वाले शव देखकर चीखने लगे।इसके बाद शव सड़क पर रखकर बैठ गए। हादसे के बाद प्रयागराजझ्रमिजार्पुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

बच्ची फलीशा (10) महेवा की रहने वाली थी। वह अपने भाई के साथ बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। फलीशा के पिता का निधन तीन साल पहले हो गया था। मां रोजी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। वह बच्चों के साथ भाई के घर पर ही रहती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts