Homepolitics newsसुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी

सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी

-

– अमित शाह पर अपमानजनक कमेंट करने पर हुआ था मुकदमा।

सुल्तानपुर। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े एक मामले में सुल्तानपुर में एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। 313 में राहुल का बयान दर्ज किया गया।
करीब 27 मिनट तक वह जज के समक्ष अपनी सफाई पेश की। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है। इस संबंध में शीघ्र प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी।

 

 

इस दौरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बता दें कि इसके पूर्व की सुनवाई में राहुल गांधी अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने उन्हें केरल में होने का प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा था।
राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी सामने आई है।

राहुल गांधी के सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में उनके (राहुल गांधी) खिलाफ लगातार झूठे और मनगढ़ंत केस कर रही है। इसी तरह, सुल्तानपुर में भी एक केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हमें न्याय मिलेगा। वह (राहुल गांधी) आज उसी मामले में पेश होने आ रहे हैं।

इस मामले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, राहुल गांधी का सुल्तानपुर में एक प्रोग्राम है, इसलिए उन्हें वहां जाना पड़ रहा है, उन्हें वहां खुद कोर्ट में पेश होना पड़ रहा है। इसके लिए वह आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राहुल गांधी पर साल 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को मध्य प्रदेश-विधायक न्यायालय, सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र न्यायालय में दायर किया गया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान ये टिप्पणियां की थीं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts